Advertisement
27 September 2017

यशवंत के बयान पर विपक्ष के बोल, 'क्या सत्ता ने मान लिया डूब रही है अर्थव्यवस्था?'

यशवंत सिन्हा के द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधने से सियासी हड़कंप मच गया है। विपक्ष ने यशवंत के लेख को ‘सच्चाई’ करार दिया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदबंरम ने ट्वीट कर कहा, “यशवंत सिन्हा ने पॉवर( सत्ता) से सत्य की बात की है, क्या अब पावर ने सत्य स्वीकार किया कि अर्थव्यवस्था डूब रही है?”

उन्होंने आगे लिखा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि पावर क्या करता है अंततः सत्य की जीत होगी।

Advertisement

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर अलग अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल ने ट्वीट किया, “देवियो और सज्जनो, यह आपका को-पायलट और एफएम बोल रहा है कृपया अपनी सीट बेल्ट कसकर जकड़ें। हमारे विमान के पंख गिर गए हैं।”

प्रशांत भूषण ने लिखा, “यशवंत सिन्हा ने हमें बताया कि कैसे मोदी-जेटली ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। 'भाजपा में अन्य लोग भी ऐसा महसूस करते हैं, लेकिन बोलने से डरते हैं”

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यशवंत सिन्हा के लेख को  बहुत कठोर मारक लेख करार दिया।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने इस लेख को उत्कृष्ट करार देते हुए एक वीडियो जारी किया है।

गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में लेख लिखा, जिसमें उन्होंने बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर सरकार को आड़े हाथों लिया। सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी नजदीक से देखा है। ऐसा लगता है कि उनके वित्तमंत्री इस तरह का काम कर रहे हैं कि वह सभी भारतीयों को गरीबी काफी पास से दिखाएं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Speak, opposition, Yashwant Sinha, statement, Modi, congress
OUTLOOK 27 September, 2017
Advertisement