Advertisement
04 January 2017

सपा में कलह के बाद भी भाजपा को यूपी का सिंहासन मिलना मुश्किल

google

यूपी के करीब 28 फीसदी लोगों का कहना है कि वे अगले सीएम के रूप में अखिलेश यादव को ही देखना चाहते हैं। 34% लोग अखिलेश और 32% लोग नरेंद्र मोदी के काम से संतुष्ट हैं। अखिलेश के बाद मायावती सीएम की दूसरी पसंद हैं। 

अखिलेश 83% समर्थन के साथ सूबे के सबसे लोकप्रिय नेता हैं।  मुलायम को 6% लोगों ने पसंद किया है। 37% लोगों ने कहा अखिलेश दोबारा सीएम बने।  मुलायम को 33% लोेग सीएम के रुप में पसंद करते हैं।  सपा के वोटर्स में 83% की पसंद अखिलेश यादव हैं। 

यूपी के सीएम की पहली पसंद कौन? इस पर अखिलेश सबसे आगे (28%), मायावती (21%), महंत आदित्यनाथ (4%), मुलायम (3%) है। 

Advertisement

45% ने माना अखिलेश की सरकार मायावती से अच्छी है। सपा में झगड़े का जिम्मेदार कौन? इस पर शिवपाल को 25%, अखिलेश को 6% लोग जिम्‍मेदार माना। 54% मुस्लिम वोटर सपा के साथ है। 75% यादव वोटर सपा के साथ है। 55% सवर्ण वोटर भाजपा के साथ हैंं। 74% जाटव वोटर बीएसपी के साथ हैं। 56% कुल दलित वोटर बीएसपी के साथ हैं।

अगर अभी चुनाव हुए तो सपा को 141 से 151, भाजपा को 129 से 139, बसपा को  93 से 103 तथा कांग्रेस को 13 से 19 सीटें मिलेंगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सपा, यूपी, भाजपा, कांग्रेस, चुनाव, sp, up, bjp, congress, election
OUTLOOK 04 January, 2017
Advertisement