Advertisement
06 March 2018

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लेनिन को विदेशी और आतंकवादी बताया

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने लेनिन को विदेशी और आतंकवादी बताया

त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक रहे व्लादिमीर लेनिन की प्रतिमा गिराने को लेकर जारी बयानबाजी में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय सुब्रह्मण्यम स्वामी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा कि लेनिन तो विदेशी है, एक प्रकार से आतंकवादी है। जबकि जदयू के सांसद हरिवंश ने लेनिन की प्रतिमा को गिराने को गलत बताया है।


सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल किया कि ऐसे व्यक्ति की हमारे देश में मूर्ति? वो कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय के अंदर मूर्ति रख सकते हैं और पूजा करें।

Advertisement

दूसरी ओर, भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि उनकी पार्टी हिंसा की संस्कृति का पालन नहीं करती। वाम दल उस वक्त चुप रहे जब त्रिपुरा जैसे राज्य में 11 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। ऐसे लोग जो वाम दलों का समर्थन करते हैं आज मूर्ति को हटाने को बदस का मुद्दा बना रहे हैं।


इस बीच, जदयू सांसद हरिवंश ने कहा मूर्ति हटाया जाना गलत है। हमारे देश के लोग अलग-अलग विचारधाराओं में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सच है रूस में सत्ता खत्म होने के बाद लेनिन की मूर्तियां हटाई गईं थी। लेकिन भारत रूस नहीं है। हरिवंश ने कहा कि यहां सभी विचारधाराओं का समर्थन किया जाना चाहिए।


TAGS: Subramanian, swami, Lennin, foreigner, bjp, statue, tripura
OUTLOOK 06 March, 2018
Advertisement