Advertisement
13 October 2016

सर्जिकल स्ट्राइक : अभी चुनाव हुआ तो यूपी में भाजपा रहेगी सबसे आगे

सर्जिकल स्ट्राइक अभी चुनाव हुआ तो यूपी में भाजपा रहेगी सबसे आगे | google

 

पोल के मुताबिक भाजपा बहुमत के नजदीक पहुंचकर सरकार बनाने की स्थिति में भी आ सकती है। बहुजन समाज पार्टी के दूूसरे नंबर पर रहने की संभावना है। 

पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच होने जा रहा है, जबकि मुलायम सिंह यादव की सपा तीसरे नंबर पर रहेगी। सर्वे के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन में कोई सुधार होता नजर नहीं आ रहा है।

Advertisement

ओपीनियन पोल में भाजपा को सबसे ज्यादा 31 फीसदी वोट के साथ 170-183 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं बसपा दूसरे नंबर पर 28 फीसदी वोटों के साथ बनी हुई है। ओपीनियन पोल में 25 फीसदी वोट के साथ सत्तारूढ़ सपा को 94-103 सीटें दी गई हैं। वहीं कांग्रेस को 6 फीसदी वोट के साथ 8-12 सीटों मिलने की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर 31 फीसदी वोटों के साथ मायावती को लोगों ने पहली पसंद बनाया है, जबकि अखिलेश को 27 फीसदी लोगों ने बतौर मुख्यमंत्री अपनी पसंद बताया है।

TAGS: सर्जिकल स्‍ट्राइक, भारत, पाकिस्‍तान, यूपी चुनाव, पोल, भाजपा, बसपा, सपा, sp, bjp, bsp, pakistan, india, surgical strike, up, election
OUTLOOK 13 October, 2016
Advertisement