Advertisement
27 June 2016

स्‍वामी अब भाजपा भी तुमसे हो गई है परेशान, हो जाओ सावधान

google

सूत्रों की माने तो स्‍वामी के बयानों से वित्त मंत्री अरुण जेटली भी नाराज़ बताए जा रहे हैं। वजह यह है कि सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन पर स्‍वामी के निशाने के बाद जेटली ने अरविंद सुब्रह्मण्यन पर अपना पक्ष रखा था। जिसको पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने कोई तवज्‍जो नहीं दी थी। स्वामी ने कुछ दिन पहले केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यन पर निशाना साधा था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि विदेश दौरे पर मंत्रियों को टाई सूट नहीं पहनना चाहिए। कोट और टाई में वे वेटर लगते हैं। इस दौरान वित्त मंत्री अरुण जेटली ही विदेश दौरे पर थे। बाद में स्वामी ने कहा था कि वह जेटली के बारे में नहीं कर रहे थे।
इधर देश में आपातकाल लगाए जाने के 41 साल पूरा होने को लेकर स्वामी का प्रस्तावित व्याख्यान रविवार को रद्द कर दिया गया। यह व्याख्यान दक्षिण मुंबई में एक निजी कॉलेज में होना था और स्वामी इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। ‘आपातकाल: भविष्य के लिए सीख’ विषय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख रावसाहेब दानवे और मुंबई के पार्टी प्रमुख आशीष शेलार सहित अन्य नेताओं को आना था। यह पूछे जाने पर कि कार्यक्रम को क्यों रद्द किया गया, एक वरिष्ठ भाजपा अधिकारी ने कहा, ‘अपरिहार्य कारणों के चलते स्वामी रविवार को मुंबई आने की स्थिति में नहीं थे इसलिए कार्यक्रम रद्द किया गया।’ हालांकि आशीष शेलर से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘मुंबई भाजपा ने इस कार्यक्रम को रद्द करने का निर्णय किया।’ हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण बताने से इनकार किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: सुब्रह्मण्यन स्वामी, भाजपा, अरुण जेटली, वित्‍त मंत्री, राज्‍यसभा सदस्‍य, हिदायत, आरोप, swamy, allegation, finance minister, arun jaitely
OUTLOOK 27 June, 2016
Advertisement