Advertisement
01 August 2016

भाजपा विधायक बोले : दलितों की पिटाई ठीक, गाय को राष्‍ट्र माता का दर्जा दिलाएंगे

google

राजा सिंह ने कहा कि जो भी दलित गोमांस खाते हैं, गायों को मारते हैं उनको इसी तरह से पीटा जाएगा। इसके अलावा राजा सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लेते हुए कहा कि जो वोटों के भिखारी हैं, वो दलितों का नाम खराब कर रहे हैं। राजा ने ये भी कहा कि कुछ दलित ऐसे भी हैं जो गोरक्षा करते हैं।  राजा ने कहा कि गोमांस खाने वाले दलितों की वजह से देशभक्त दलितों का नाम खराब हो रहा है। उन्होंने ये भी सवाल किया कि क्या गोमांस खाना जरूरी है। ऊना वाले मामले पर उन्‍होंने कहा कि जो दलित गायों को ले जा रहे थे, उनके साथ जो हुआ ठीक हुआ। 

राजा सिंह ने कहा कि 'जिन्होंने दलितों की पिटाई की, मैं उनका समर्थन करता हूं, जिन्होंने अपने बल पर अच्छे से अच्छा सबक सिखाया।' राजा ने दलितों के अलावा समाज के हर वर्ग को धमकी दी कि 'जो भी गोहत्या करेगा, उसे ऐसे ही सबक सिखाया जाएगा।' राजा ने गोरक्षकों से कहा कि डरिए मत, धर्म कार्य, देश कार्य, गो कार्य में कठिनाई आती है। 

TAGS: गुजरात, गौ हत्‍या, दलितों की पिटाई, तेलंगाना विधायक, भाजपा, टी राजा सिंह, राष्‍ट्र माता, गाय, मायावती, sc, gujrat, cow protector, beaten sc, telangana, bjp, mla, T raja singh
OUTLOOK 01 August, 2016
Advertisement