Advertisement
15 May 2015

तेलंगानाः किसानों के मुद्दे पर राहुल की पदयात्रा

तेलंगानाः किसानों के मुद्दे पर राहुल की पदयात्रा | पीटीआइ

अमेठी के 44 वर्षीय सांसद राहुल इस दौरान वेलमा राजेश्वर नामक किसान के घर गए जिसने कर्ज न चुका पाने की वजह से आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक अन्य किसान के परिवार वालों से भी मुलाकात की और किसान की पत्नी को दो लाख रुपये का चेक दिया। इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष पंजाब और महाराष्ट्र गए थे जहां उन्होंने किसानों से बातचीत की थी और पदयात्रा की थी। भूमि विधेयक पर वह मोदी सरकार की संसद के अंदर और बाहर आलोचना कर चुके हैं।

 

राहुल दोपहर तक लक्ष्मणचंदा मंडल में लक्ष्मणचंदा, पोट्टुपल्ली, राचापुर और वदियाल गांव जाएंगे तथा किसानों के परिवारों से बातचीत करेंगे। तेलंगाना के कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल का दौरा और किसानों के साथ एकजुटता जाहिर करने के लिए उनकी पदयात्रा से उनमें विश्वास की भावना मजबूत होगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, तेदेपा और भाजपा ने आरोप लगाया है कि तेलंगाना में पिछले साल जून में टीआरएस सरकार बनने के बाद से अब तक कृषि संकट के चलते सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। हालांकि टीआरएस सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया।

Advertisement

 

सत्तारूढ़ टीआरएस ने कहा कि कांग्रेस को किसानों के मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। टीआरएस के सांसद के विश्वेश्वर रेड्डी ने एक बयान में कहा, भारत जैसे लोकतांत्रिाक देश में एक मजबूत विपक्ष की जरूरत है। राहुल गांधी और कांग्रेस को उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो उनके खुद के लिए नुकसानदायक न हों। 

TAGS: कांग्रेस, राहुल गांधी, तेलंगाना, किसान आत्महत्या, पदयात्रा, तेदेपा, टीआरएस, भाजपा, Congress, Rahul Gandhi, Telangana, farmers suicide, hiking, TDP, TRS, BJP
OUTLOOK 15 May, 2015
Advertisement