Advertisement
08 October 2024

हरियाणा के लोगों ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगा दी है: सीएम नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की नीतियों पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मतदाताओं का आभार भी जताया। 

सैनी ने कहा, "मैं इसका पूरा श्रेय मोदी जी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से, उनके मार्गदर्शन में हरियाणा की जनता ने सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है।"

सैनी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व, भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद दिया, जिसके कारण हमें यह जीत मिली है।

Advertisement

वहीं, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मोदी सरकार की नीतियों को जीत का श्रेय दिया।

खट्टर ने संवाददाताओं से कहा, "लोगों ने संदेश दिया है। मोदी सरकार की नीतियां, उपलब्धियां और कामकाज का तरीका लोगों पर प्रभाव छोड़ रहा है। इसका जवाब देते हुए लोगों ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है।"

बता दें कि नौ साल से अधिक समय तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहने के बाद, वरिष्ठ भाजपा नेता को इस वर्ष मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले हटा दिया गया और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया गया।

खट्टर ने कहा कि यह पहली बार है कि कोई पार्टी हरियाणा में तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले दिन में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जो हरियाणा के लिए भाजपा के प्रभारी हैं, और अन्य नेताओं ने यहां खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की।

चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, राज्य की कुल 90 सीटों में से भाजपा 51 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 34 सीटों पर आगे है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Haryana, assembly elections, cm nayab singh saini, modi government, poll results, manohar lal khattar
OUTLOOK 08 October, 2024
Advertisement