Advertisement
15 April 2024

भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र में गरीबों के लिए कुछ नहीं: राहुल गांधी का आरोप

भाजपा के चुनावी घोषणा-पत्र में गरीबों के लिए कुछ नहीं: राहुल गांधी का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनावी घोषणापत्र में गरीबों के लिए कुछ नहीं है लेकिन बातें 2036 का ओलंपिक आयोजित कराने की हो रही हैं।

राहुल ने नीलगिरी जिले में अपने दौरे के दौरान केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा रही है।

 

Advertisement

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने तमिलनाडु दौरे से भाजपा पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि भाजपा के चुनाव घोषणापत्र में गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन 2036 ओलंपिक के लिए बोली लगाने की बात है। 

 

"गरीबों के लिए भाजपा की क्या नीतियां हैं?" गांधी ने केरल के वायनाड जाने से पहले यहां थलूर में कॉलेज के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान पूछा।

 

 

 

 

 

 

 

 

TAGS: BJP's election manifesto, Rahul Gandhi, allegation
OUTLOOK 15 April, 2024
Advertisement