Advertisement
11 December 2017

कांग्रेस ने की घोषणा, राहुल गांधी निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, 16 को संभालेंगे बागडोर

FILE PHOTO

सोमवार की शाम कांग्रेस में राहुल युग शुरू होने का औपचारिक ऐलान हो गया। कांग्रेस ने राहुल के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ले रामचंद्र ने राहुल गांधी के अध्यक्ष चुने जाने का एलान किया। मुल्लापल्ले रामचंद्र ने बताया कि राहुल गांधी की ताजपोशी 16 दिसंबर को होगी।


राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को इस पद के चुनाव में नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं दाखिल किया था। इस बीच नाम वापसी की आखिरी समय सीमा खत्म होने के बाद आज (सोमवार की) शाम 3 बजे के बाद राहुल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वे 16 दिसम्बर को पार्टी की बागडोर संभाल सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी 1998 से पार्टी की बागडोर संभाल रही हैं। ऐसे में लंबे समय के बाद यह बागडोर दूसरे हाथों में जाएगी। नेहरू-गांधी खानदान की यह पांचवी पीढ़ी होगी जो इस पद पर बैठेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Today, Rahul Gandhi, declared, Congress president
OUTLOOK 11 December, 2017
Advertisement