Advertisement
19 August 2020

‘अर्थव्यवस्था के सर्वनाश’ का सत्य देश से नहीं छिप सकता: राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि पिछले चार महीनों में करीब दो करोड़ लोगों की नौकरियां चली गईं और अब ‘अर्थव्यवस्था के सर्वनाश’ का सत्य देश से नहीं छिप सकता।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘पिछले चार महीनों में क़रीब दो करोड़ लोगों ने नौकरियां गंवाईं हैं। दो करोड़ परिवारों का भविष्य अंधकार में है। फेसबुक पर झूठी खबरें और नफ़रत फैलाने से बेरोज़गारी और अर्थव्यवस्था के सर्वनाश का सत्य देश से नहीं छुप सकता।’’

वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसी विषय पर दावा किया, ‘‘अब सच्चाई जग ज़ाहिर है। केवल अप्रैल-जुलाई 2020 में 1.90 करोड़ नौकरीपेशा लोगों की नौकरी गई। अकेले जुलाई माह में 50 लाख नौकरी गई। खेती और निर्माण क्षेत्र में 41 लाख लोगों की नौकरी गई। बीजेपी ने देश की रोज़ी-रोटी पर ग्रहण लगाया।’’

Advertisement

राहुल गांधी और सुरजेवाला ने जिस खबर के हवाले से यह बात कही उसके अनुसार, कोरोना वायरस महामारी के बीच अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। ‘सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी’ (सीएमआईई) के आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि पिछले महीने यानी जुलाई में लगभग 50 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई है। जबकि जून में 39 लाख नौकरियां गईं हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी, रोजगार, नौकरी, अर्थव्यवस्था, कांग्रेस, मोदी सरकार, भाजपा सरकार, Indian economy, Rahul Gandhi, pm modi, congress, bjp
OUTLOOK 19 August, 2020
Advertisement