चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश: वीके सिंह के "पीओके" वाली टिप्पणी पर विपक्ष
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) वीके सिंह के यह कहने पर कि "आप बस इंतज़ार कीजिए, पीओके अपने आप ही भारत में शामिल हो जाएगा", विपक्ष ने चर्चा का दौर शुरू कर दिया है। संजय राउत और सौरभ भारद्वाज, दोनों ही ने चीन का नाम लेकर पलटवार किया है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "हमने हमेशा अखंड भारत का सपना देखा है। हम हमेशा कहते हैं कि पीओके हमारा है। लेकिन जब पूर्व आर्मी प्रमुख अपने पद पर थे, तब उन्हें पीओके को अपना बनाने का प्रयास करना चाहिए था। अब आप ये कैसे कर सकते हैं ? हम आपका स्वागत करेंगे अगर पहल होती है तो...लेकिन इससे पहले मणिपुर को शांतिपूर्ण बनाइए।"
"चीन मणिपुर पहुंच गया है। राहुल गांधी ने कहा था कि चीन लद्दाख पहुंच गया है और हमारी ज़मीन ले ली है। अरुणाचल प्रदेश के हिस्से को चीन अपने नक्शे में दिखाता है...पहले यह सब रोकिए। इसके बाद, पीओके का भारत में विलय अपने आप हो जाएगा, ऐसा होने के लिए आपकी जरूरत नहीं है।"

#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, "...We have always dreamed that there be an 'Akhand Bharat'. We always say that PoK is ours. But when the former Army chief was holding the post, he should have tried then to make it ours. How can you do it now? We will welcome it… https://t.co/Z2pwSKB2tI pic.twitter.com/yAsiuuJPGz
— ANI (@ANI) September 12, 2023

दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है, ''वीके सिंह चीन से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। यह सच है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र के एक बड़े इलाके पर कब्जा कर लिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 66 में से 26 जगहें, जहां भारतीय सेना गश्त करती थी, अब उनकी पहुंच से बाहर हो गई हैं। जनरल सिंह को पहले उस बारे में बोलना चाहिए।"

#WATCH | Delhi: On Union Minister General VK Singh's (Retd.) statement on PoK, Delhi Minister Saurabh Bharadwaj says, "VK Singh is trying to divert the attention from China. It is a fact that China has taken over a large area of the Indian Territory... According to a report, 26… https://t.co/Z2pwSKB2tI pic.twitter.com/xY2q1vi03M
— ANI (@ANI) September 12, 2023

बता दें कि राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके में लोग भारत के साथ विलय की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी का क्या रुख है। इस सवाल के जवाब में वीके सिंह ने पीओके के भारत में विलय की बात कही।
दरअसल, जनरल वीके सिंह बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा के सिलसिले में इस समय राजस्थान पहुंचे हुए हैं। राजस्थान के दौसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह से पूछा गया कि पीओके के शिया मुस्लिम भारत के साथ सीमा खोलने की बात कर रहे हैं। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे?
इस सवाल में पूर्व सेना प्रमुख ने कहा, 'पीओके का खुद-ब-खुद भारत में विलय हो जाएगा। आप बस थोड़ा सा इंतजार करिए।' बता दें कि इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।