Advertisement
22 March 2021

'100 करोड़' के जाल में फंसी ठाकरे सरकार, अब कांग्रेस विधायक ने अपनी पार्टी से समर्थन वापस लेने की बात कही

PTI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज एवं गुना जिले के चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने महाराष्ट्र में चल रहे सियासी मसले पर अपनी ही पार्टी काे सरकार से समर्थन वापस लेने की सलाह दी है।

विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए कहा ‘अगर 100 करोड़ प्रति माह मुंबई पुलिस के माध्यम से महाराष्ट्र के गृह मंत्री वसूल रहे हैं, और अगर यह सत्य है, तो देशमुख “देश के मुख” नहीं हो सकते। लगता है “अगाड़ी सरकार पिछड़ती” जा रही है, कांग्रेस को समर्थन वापस लेना चाहिए।’

मुंबई के पूर्व पुलिस कम‍िश्‍नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र सरकार पर गंभीर आरोप उठे हैं। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आरोप हैं कि सचिन वाझे से देशमुख ने मुंबई में सौ करोड़ रूपए वसूली के टारगेट दिए थे।

Advertisement

दरअसल, परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख की तरफ से सचिन वाजे को कहा गया था कि वे 100 करोड़ रुपये हर महीने की वसूली करें। ये आरोप मुंबई पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह ने लगाए हैं। इस आरोप के बाद एक तरफ विपक्ष ठाकरे सरकार को घेरने में लगी हुई है। वहीं, सरकार के भीतर भी गहन मंथन चल रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uddhav Thackeray Government, Trapped In 100 Crore, Congress MLA
OUTLOOK 22 March, 2021
Advertisement