Advertisement
01 December 2017

UP निकाय चुनाव: मथुरा में भाजपा-कांग्रेस को मिले 874 वोट, लक्‍की ड्रॉ में इनकी हुई जीत

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे को लेकर सियासी गर्मी बढ़ गई है। 16 नगर निगम की 13 सीटों पर बीजेपी आगे हैं तो वहीं बसपा वापसी करती नजर आ रही है और तीन सीटों पर आगे चल रही है। इस दौरान मथुरा के एक वार्ड में दिलचस्प वाकया हुआ।

मथुरा के वार्ड नंबर 56 में वोटों की गिनती इस वॉर्ड में टाई हो गया है। 874 वोटों के साथ कांग्रेस और बीजेपी उम्मीदवार बराबरी पर आ गए। इस सीट पर लॉटरी टिकट के जरिए विजेता तय हुआ।

लक्की ड्रॉ में भाजपा की उम्मीदवार मीरा अग्रवाल ने बाजी मार ली।

Advertisement


इसके साथ ही मथुरा में मेयर पद के लिए भी रोचक जंग छिड़ी हुई है। पहले यहां से कांग्रेस बढ़त बनाई हुई थी वहीं अब भाजपा आगे चल रही है।

 

OUTLOOK 01 December, 2017
Advertisement