Advertisement
17 October 2016

चुनाव की चहलकदमी, यूपी को राममय बना डालेगी भाजपा

google

 

इसके लिए विवादित स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर 25 एकड़ भूमि चिन्हित भी कर ली गई है। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय की योजना अयोध्या में ही अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन भी कराने की है। केंद्र की ओर से यह सारी कवायद पूर्व घोषित रामायण सर्किट के नाम पर की जाएगी।

आगामी 18 अक्टूबर को अयोध्या के दौरे पर जा रहे संस्कृति मंत्री महेश शर्मा इस दौरान इस योजना के स्वरूप पर स्थानीय अखाड़ों, संबंधित लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करेंगे। इसी दौरे में शर्मा संग्रहालय के लिए पूर्व में घोषित 175 करोड़ के बजट को बढ़ा कर 225 करोड़ करने की भी घोषणा करेंगे।

Advertisement

सियासी संदेश देने के लिए शर्मा खुद विवादित स्थल पर राम लला का दर्शन भी कर सकते हैं। चुनाव से पूर्व रामायण सर्किट योजना पर काम जमीन पर दिखे इसके लिए संस्कृति मंत्रालय जल्द ही रामायण सर्किट सलाहकार बोर्ड से भी बातचीत करेगा। 

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में मोदी सरकार और भाजपा कई प्रतीकों का भी इस्तेमाल कर रही है। इस क्रम में पासी समुदाय से जुड़े रहे राजा सुहेल देव की स्मृति में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया था। इसके अलावा संस्कृति मंत्रालय ने ही बीते दिनों वाराणसी में कबीर मेमोरियल के निर्माण की घोषणा की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: उत्‍तर प्रदेश, भाजपा, मोदी सरकार, चुनाव, विधानसभा, राममय, रामायण, अयोध्‍या, ram, bjp, up, congress, modi government, election, vidhansabha
OUTLOOK 17 October, 2016
Advertisement