Advertisement
03 October 2020

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद बोली प्रियंका, न्याय मिलने तक लड़ाई जारी

हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से आखिरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने मुलाकात कर ही ली। राजनीति उठापटक के बीच जब शनिवार को वो हाथरस के लिए रवाना हुए तो नोएडा के पास उनके काफिले को रोक दिया गया। लेकिन, कुछ ही देर बाद पांच लोगों को जाने की अनुमति यूपी प्रशासन ने दे दी। जिसके बाद दोनों हाथरस पहुंचे। परिवार से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा, परिवार ने कहा है कि वो आखिरी बार अपनी बेटी को नहीं देख सके। उन्होंने कहा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हम यह लड़ाई जारी रखेंगे।

प्रियंका और राहुल के परिवार से मिलने के कुछ ही देर बाद हाथरस गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीआई के आदेश दे दिए है। 

दो दिन पहले भी राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ हाथरस के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके वापस भेज दिया था।

Advertisement

शनिवार को यूपी प्रशासन द्वारा मंजूरी मिलने के बाद राहुल और प्रियंका समेत कुल पांच लोग रवाना हुएं। इसी दौरान पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रवक्ता व नेता रणदीप सुरजेवाला ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम योगी से पूछा, क्या राहुल गांधी जी या प्रियंका गांधी जी ने कोई अपराध किया है। क्या बलात्कारियों को सजा देना पाप है। क्या अनाचारियों को जेल भेजकर कड़ी-से-कड़ी सजा की मांग करना पाप है। क्या पीड़िता के परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाना पाप है। यदि ये पाप है तो कांग्रेस पार्टी इसे बार-बार दोहराएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP Govt, CBI Probe, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Victim's Family, Hathras Gangrape, UP Police
OUTLOOK 03 October, 2020
Advertisement