Advertisement
01 December 2017

निकाय चुनाव में बीजेपी की राम मंदिर लहर दौड़ रही है, तूफान का इंतजार कीजिए: सुब्रमण्यम स्वामी

FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बड़ी कामयाबी हासिल करती दिखाई दे रही है। इन रूझानों के बीच नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

भाजपा की बढ़त पर राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है, “निकाय चुनाव में भाजपा की राम मंदिर लहर दौड़ रही है, 2019 में आने वाले तूफान का इंतजार कीजिए।”

वहीं उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और सासंद महेंद्र नाथ पांडेय ने इन परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य दल अंदर से एक-दूसरे को समर्थन दे रहे हैं, इसके बावजूद रुझानों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति निकाय चुनाव में जीत नहीं दिला सके, वो गुजरात विधानसभा चुनाव में क्या करेंगे। ईरानी ने कहा कि निकाय चुनाव का प्रदर्शन मोदीजी और योगीजी के काम की सराहना का प्रतीक है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP local bodies elections, BJP, Ram Mandir wave, Wait for the typhoon in 2019, Subramanian Swamy
OUTLOOK 01 December, 2017
Advertisement