Advertisement
03 October 2020

DND पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर यूपी पुलिस ने किया लाठीचार्ज, राहुल-प्रियंका समेत 5 लोग हाथरस के लिए रवाना

ANI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पांच लोगों को हाथरस पीड़िता से मिलने की मंजूरी मिल गई है। सभी नोएडा डीएनडी से हाथरस के लिए  रवाना हो चुके हैं। इस बीच फ्लाइवे पर जमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

यूपी प्रशासन का कहना है कि धारा 144 लागू की गई है और कार्यकर्ताओं द्वारा उल्लंघन हो रहा है। दो दिन पहले भी राहुल गांधी, बहन प्रियंका गांधी के साथ हाथरस के लिए निकले थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके वापस भेज दिया था।

इससे पहले भी दोनों गुरूवार को हाथरस के लिए रवाना हुए थे, लेकिन यमुना एक्सप्रेस-वे पर यूपी पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोक दिया गया। जिसके बाद वो और उनके समर्थक हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पैदल रवाना हो गए। लेकिन आगे जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत 29 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद से देश के कई हिस्सों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: UP Police, Lathi-Charge, Congress Workers, DND, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Hathras Gangrape, UP News In Hindi
OUTLOOK 03 October, 2020
Advertisement