Advertisement
20 December 2020

यूपी के पर्यटन मंत्री बोले, विदेशों की तर्ज पर अब राज्य में भी सिटी म्यूजियम बनेगा

File Photo

यूपी के स्वतंत्र प्रभार पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने आउटलुक से बातचीत में कहै है कि वैसे तो विदेशों में यह चलन है कि हर शहर का अपना म्यूजियम होता है जिसमें शहर की धरोहर उसकी परंपरा और उससे जुड़ी चीजों का प्रदर्शन किया गया होता है। और लोग ऐसे सिटी म्यूजियम में जब में जा कर के उस शहर के बारे में जान सकते हैं।

अब इसी कंसेप्ट को लेकर के विभाग में यह मंथन चल रहा है और मंत्री का मानना है कि यूपी का हर जिला उसका अपना एक इतिहास है एक परंपरा है खान-पान देखने वाली चीजें ऐसी बहुत सारी चीज होती है जो आम लोगों को नहीं पता होता है सिटी म्यूजियम ऐसे ही लोगों के लिए होगा।

एक शहर को जिले को पहचानने का मौका होगा और साथ में एक वह गाइड भी होगा कि अगर आप उस जिले में और शहर में आए हैं तो आपको क्या-क्या देखना चाहिए कहां कहां जाना चाहिए और साथ ही साथ उस जिले और शहर की ऐतिहासिक महत्व क्या रहा है। मंत्री कहते हैं कि उत्तर प्रदेश, देश का वह ऐसा प्रदेश है जहां पर ललित कला से लेकर के प्राकृतिक सौंदर्य चाहे झरनों की बात हो चाहे सोनभद्र की पहाड़ियां और पत्थरों की बात हो या फिर बात हो बनारस और उनकी घाटों की संगम की मथुरा ,अयोध्या की और हस्तिनापुर बात हो,फसलों की हो बात मौसम की हो हर चीज उत्तर प्रदेश में आपको देखने को मिलती है ऐसे में प्रदेश का सिटी म्यूजियम आता है।

Advertisement

वह भी इन सभी धरोहरों का एक संकलन होगा लोग जान पाएंगे पुरानी इतिहास की जानकारी अपनी सभ्यता यह भी चिंतन चल रहा है कि अगर आप किसी शहर में जाएं तो एक सिटी बुकलेट हो- सिटी डायरेक्टरी हो जहां से शहर के जिले की हर जगह जरूरी जानकारी के साथ-साथ उनके बारे में पता भी है। आप कहीं भी किसी भी जिले में जाने का मन बनाए तो आपके पास जानकारियां हो और सिटी म्यूजियम से आप अपने शहर और जिले केएतिहासिक महत्व को समझ गर्व महसूस करेंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh, Tourism Minister, City Museum, उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्री
OUTLOOK 20 December, 2020
Advertisement