Advertisement
20 February 2019

यूपी: शहीदों के परिवार से मिले राहुल और प्रियंका गांधी, ढाबे पर लोगों से की बात

INC

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ की सीमा से होते हुए शामली जनपद पहुंचे। यहां उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद जवान प्रदीप और अमित के परिवालों से मुलाकात की। राहुल और प्रियंका के साथ राज बब्बर और ज्योतिराज सिंधिया भी मौजूद हैं। 

ढाबे पर रुककर की लोगों से बात

प्रियंका और राहुल इस दौरान हाईवे स्थित एक ढाबे पर कुछ देर के लिए रुके जहां उन्होंने नाश्ता किया और ढाबे पर मौजूद लोगों से बात की। इस दौरान राहुल गांधी के पेज से फेसबुक लाइव भी किया गया, जिसमें राहुल और प्रियंका ढाबे पर लोगों से बात करते दिख रहे हैं।

Advertisement

उन्नाव में शहीद के परिवार से मिल चुकी हैं प्रियंका

इससे पहले प्रियंका गांधी उन्नाव के शहीद अजीत कुमार के परिवार से मिल चुकी हैं। शहीद की बेटी ईशा ने बताया कि प्रियंका ने उनसे पूछा कि वह आगे क्या करना चाहती हैं। तो उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर बनकर लोगों की मदद करना चाहती हैं। इस पर प्रियंका ने वादा किया वह उनकी पूरी मदद करेंगी। शहीद के पिता प्यारेलाल ने कहा किया प्रियंका गांधी ने जो भरोसा मेरे परिवार को दिया है, उससे इस दुख की घड़ी में हम लोगों को सदमे से उबरने में मदद मिलेगी।

प्रियंका ने चंदौली के शहीद जवान अवधेश कुमार यादव के पिता से बात की थी। प्रियंका ने इस दौरान कहा था कि मेरे पिता के साथ भी ऐसा ही हुआ था इसलिए मैं आपका दुख समझ सकती हूं। इसके बाद मेरठ के टीकरी गांव में शहीद अजय कुमार के घर भी जाने की तैयारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttar Pradesh: Congress president rahul gandhi, priyanka gandhi, martyres families, shamli
OUTLOOK 20 February, 2019
Advertisement