Advertisement
18 May 2016

उत्तराखंड कांग्रेस के बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

उत्तराखंड के बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन | आउटलुक

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने वाले पार्टी के नौ विधायकों ने भाजपा के प्रति अपनी आस्‍था जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा सहित सभी नौ विधायकों ने सदस्यता ली। इसमें विधायक रेखा आर्य मौजूद नहीं थी। भाजपा में शामिल विधायकों में हरक सिंह, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य को पार्टी में मनचाही सीट देने का भरोस भी दिलाया है। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा स्वयं चुनाव लड़ेगे या नहीं यह तय नहीं है। 

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत करने वाले कांग्रेस विधायकों की सदस्यता का मामला अदालत में विचाराधीन है। लेकिन इन विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई। जबकि स्‍थानीय स्तर पर भाजपा नेता इन विधायकों का विरोध कर रहे थे। क्योंकि विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर आपसी मतभेद गहरा सकता है। लेकिन भाजपा नेतृत्व ने सहमति जताते हुए सभी को पार्टी में शामिल कर लिया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, सतपाल महाराज आदि मौजूद थे। 

TAGS: भाजपा, उत्तराखंड, कांग्रेस, बागी विधायक, अमित शाह, हरीश रावत
OUTLOOK 18 May, 2016
Advertisement