Advertisement
12 February 2022

उत्तराखंड चुनावः प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना- सरकार ने बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया, लोग पलायन को मजबूर

ANI

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा पहुंचीं। बीजेपी पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा कि लोग नौकरी के लिए उत्तराखंड से पलायन करने को क्यों मजबूर हैं? क्योंकि यहां रोजगार पैदा नहीं होता। समाज का हर वर्ग पीड़ित है, लेकिन प्रधानमंत्री उनकी 'मन की बात' सुनने को तैयार नहीं है।

 प्रियंका गांधी ने सीएम के गढ़ में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी क्योंकि जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं। वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं?:

मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, पीएम कहते हैं कि, कांग्रेस ने उनकी (प्रवासी श्रमिकों की) मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते... क्या हम राजनीति कर रहे थे? हम अपना कर्तव्य निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता जबकि ये देश की रीढ़ हैं।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव ने कहा, एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता - आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक - केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Uttarakhand, elections, Priyanka Gandhi, BJP, unemployed, Congress
OUTLOOK 12 February, 2022
Advertisement