Advertisement
07 April 2019

देवबंद में एक मंच पर नजर आए सपा-बसपा और रालोद, मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

रविवार को सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली होने जा रही है। पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह एक साथ एक मंच को साझा करते दिखाई दिए। यहां की आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। लंबे वक्त बाद बसपा और सपा ने हाथ मिलाया और मंच भी साझा किया लेकिन अब तक संयुक्त जनसभा को संबोधित नहीं किया था।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर हो रहे आमचुनाव में बसपा-सपा और रालोद पहली बार गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ रही हैं। अब पहले चरण के चुनाव में कुछ ही दिन बच गए हैं और इससे ठीक पहले इन दोनों नेताओं की चुनावी सभा होगी। ऐसे में इन नेताओं की पहली संयुक्त चुनावी सभा आज देवबंद सहारनपुर में होगी, जहां पहले चरण में चुनाव होना है। इस संयुक्त रैली के साथ ही महागठबंधन के नेताओं के चुनावी दौरे की शुरुआत हो जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसी 10 से ज्यादा साझा रैलियां होंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सीटों पर बीजेपी और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है।

टिकी है लोगों की निगाहें

Advertisement

90 के दशक के बाद दोनों दल के बार फिर साथ आ रहे हैं। उस दौरान सपा-बसपा भाजपा के खिलाफएक साथ आए थे। साल 1993 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए तब सपा को 110 सीटें और बसपा को 67 सीटें मिलीं। इस दौरान चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। मुलायम सिंह यादव ने इसके बाद बीएसपी और अन्य कुछ दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई। बसपा बाहर से सरकार का समर्थन कर रही थी लेकिन 2 साल बाद ही यानी 1995 में गठबंधन टूट गया। लेकिन इतने सालों बाद अब मायावती और अखिलेश साथ हैं। इसलिए लोगों की निगाहें इस गठबंधन पर टिकी हुई है।

11 अप्रैल को होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में उत्तर प्रदेश की 8 संसदीय सीटों पर 11 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इनमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर की सीटें शामिल हैं। सूबे की ये सभी 8 लोकसभा सीटें पश्चिम उत्तर प्रदेश की हैं। पिछले चुनाव में यह सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं। इस बार बागपत से रालोद के जयंत चौधरी, कैराना से सपा की तबस्सुम हसन, मुजफ्फरनगर से रालोद प्रमुख अजित सिंह, सहारनपुर से बसपा के हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से बसपा के मलूक नागर, मेरठ से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब, गाजियाबाद से सपा के सुरेश बंसल, गौतम बुद्ध नगर से बसपा के सतबीर नागर के प्रत्याशी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Western up, lok sabha elections, Bsp, sp, rld, joint rally, live news update
OUTLOOK 07 April, 2019
Advertisement