Advertisement
17 May 2018

भाजपा खोखली जीत का जश्न मना रही है, देश लोकतंत्र की हार का मातम मना रहा है: राहुल गांधी

FILE PHOTO

कर्नाटक में भाजपा के येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद कीशपथ ले ली है। इस बीच भाजपा द्वारा सरकार बनाने के प्रयासों कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संविधान का मखौल बनाना करार दिया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा संविधान का मजाक उड़ा रही है, वो कर्नाटक में बिना बहुमत के सरकार बनानी चाहती है। इस सुबह, जब भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है, देश लोकतंत्र की हार का शोक मना रहा है। 

Advertisement


बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। येदियुरप्पा को 15 दिन में बहुमत सिद्ध करना होगा।

हालांकि इस मामले पर बुधवार की रात कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट ने येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इस पर आगे की सुनवाई शुक्रवार को हो सकती है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में 222 सीटों पर मतदान हुआ था। बहुमत के लिए 112 विधायकों का समर्थन चाहिए। जेडीएस और कांग्रेस ने राज्यपाल को 117 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा था। इसमें 78 कांग्रेस, 37 जेडीएस, एक बसपा और एक निर्दलीय विधायक के हस्ताक्षर हैं। जबकि भाजपा के पास सिर्फ 104 विधायक हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP celebrates, hollow victory, India, mourn, defeat, democracy, Rahul Gandhi, Karnataka
OUTLOOK 17 May, 2018
Advertisement