Advertisement
21 December 2022

केवल कांग्रेस ही क्यों?; केवल भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों? मांडविया के पत्र लिखने पर पवन खेड़ा का सवाल

कर्नाटक और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा यात्रा निकाले जाने का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बुधवार को सवाल किया कि क्या केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने उन्हें भी पत्र लिखा है।

कांग्रेस नेता ने यह सवाल तब किया है जब मंत्री ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया कि यदि कोविड नियमों का पालन नहीं किया जा सकता, तो वह भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित करने पर विचार करें।

खेड़ा ने नूंह में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कृपया, कोविड नियमों की घोषणा कीजिए। हम उनका पालन करेंगे।’’ उन्होंने प्रश्न किया, ‘‘ केवल राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा ही क्यों?

Advertisement

मंगलवार को गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर मांडविया ने कहा था कि राजस्थान के तीन भाजपा सांसदों– पी पी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने चिंता व्यक्त की है। इस पत्र में मांडविया ने लिखा था कि इन तीनों सांसदों ने उनसे अनुरोध किया है कि मार्च के दौरान मास्क लगाने और सेनेटाइजर का उपयोग करने समेत कोविड नियमों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका है, केवल उन्हें ही इसमें भाग लेने दिया जाए।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह राजस्थान से हरियाणा में दाखिल हुई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Why just Bharat Jodo Yatra, Congress, Health Minister Mansukh Mandaviya, letter, Rahul Gandhi, Covid19
OUTLOOK 21 December, 2022
Advertisement