Advertisement
28 September 2021

क्या भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह? आज अमित शाह और नड्डा से कर सकते हैं मुलाकात

पंजाब की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज शाम यानी मंगलवार को राजधानी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि शाम साढ़े चार बजे अमरिंदर सिंह दिल्ली पहुंचेंगे। अमित शाह के साथ ही कैप्टन की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हो सकती है। इस संभावित मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बता दें कि इसी महीने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चले लंबे विवाद के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया है। सीएम पद के बाद अब इस तरह की अटतलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है अमरिंदर सिंह कांग्रेस भी छोड़ दें।

 

Advertisement

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने यहां तक कह दिया था कि उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद सीएम पद छोड़ने का फैसला लिया। अमरिंदर सिंह ने यह भी कहा था कि पंजाब चुनाव 2022 में अगर कांग्रेस जीतती भी है तो वह नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा था कि वह सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। इससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह पंजाब में अपनी अलग पार्टी भी बना सकते हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Captain Amarinder Singh, BJP, Amit Shah, JP Nadda
OUTLOOK 28 September, 2021
Advertisement