Advertisement
01 June 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका बीजेपी के लिए करेंगी प्रचार? भाजपा ने कहा- 'फर्जी खबर'

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारतीय जनता पार्टी के प्रचार चेहरे के रूप में इस्तेमाल करने की खबरें सामने आने के बाद न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह खबर फैल गई। अब खुद भाजपा ने इसे फर्जी खबर बताकर इसका खंडन किया। 

भाजपा का खंडन उस मीडिया रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाले कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह, 9 जून को मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा शुरू किए जाने वाले महत्वाकांक्षी महिला-केंद्रित अभियान का चेहरा होंगे।

एक्स पर मीडिया रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "यह फर्जी खबर है।" 

Advertisement

उन्होंने कहा कि भाजपा की कर्नल सोफिया कुरैशी या विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुनाव प्रचार के लिए चेहरा बनाने की कोई योजना नहीं है।

मालवीय ने कहा, "भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की टिप्पणियों को गलत तरीके से समझा गया है। उन्होंने कर्नल कुरैशी को समुदाय में सशक्त मुस्लिम महिला के उदाहरण के रूप में उजागर करने के बारे में बस एक सीमित बात कही थी।"

TAGS: Colonel sofiya qureshi, wing commander vyomika singh, bjp news
OUTLOOK 01 June, 2025
Advertisement