Advertisement
29 April 2018

जन आक्रोश रैली में बोले सिंधिया, बदलाव लाना होगा, राहुल को पीएम बनाना होगा

जनाक्रोश रैली में बोले सिंधिया, बदलाव लाना होगा, राहुल को पीएम बनाना होगा | file photo

लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा रविवार को नई दिल्ली में पार्टी की पार्टी की जन क्रोश रैली में में कहा कि देश बदलाव लाना होगा और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार में चारों तरफ अराजकता है। महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान परेशान हैं, नौजवान परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और सरकार आंख-कान बंद करके बैठी हुई है। इस सरकार ने देश को धोखा दिया है।' 
मोदी सरकार के निकम्मेपन से देश में आक्रोशः हरीश रावत
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दावा कि मोदी सरकार के 'निकम्मेपन' से देश की जनता में आक्रोश है। रावत ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगों में आक्रोश है। किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और दूसरे वर्ग इस सरकार से बहुत नाराज हैं। हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था। नई नौकरियों की बात छोड़ दीजिए, पुरानी नौकरियां भी चली गईं। जनता अगले चुनाव में इस सरकार को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि 'राहुल लाओ, देश बचाओ। राहुल के नेतृत्व में ही देश को सही दिशा दी जा सकती है।
मोदी राज में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षितः सुष्मिता देव
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। चुनाव से पहले मोदी जी ने 'बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार' का नारा दिया था। लेकिन जब कठुआ और उन्नाव में बेटियों के साथ बलात्कार होता है तो वह चुप्पी साध लेते हैं। इस रैली में पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद, जनार्दन द्विवेदी, अहमद पटेल, पी चिदंबरम, अंबिका सोनी, मोहसिना किदवई और कई दूसरे नेता मौजूद रहे।

TAGS: jyotiraditya, Scindia, congress, rahul, janakrosh, change
OUTLOOK 29 April, 2018
Advertisement