Advertisement
26 October 2022

भाजपा ने कहा- गुजरात, हिमाचल में खराब प्रदर्शन हुआ तो क्या खड़गे को बलि का बकरा बनाएगी कांग्रेस

पीटीआई

मल्लिकार्जुन खड़गे के आधिकारिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को हैरानी जताई कि यदि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में विपक्षी पार्टी का प्रदर्शन खराब होता है तो क्या वह उन्हें बलि का बकरा बनाएगी।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वैसे तो खड़गे का अध्यक्ष बनना कांग्रेस का आंतरिक मामला है लेकिन जिस प्रकार कार्यभार संभालने के वक्त पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी उनके दोनों ओर खड़े थे, इससे संकेत साफ है कि पार्टी में परिवार का ही राज रहेगा।

खड़गे ने आज कांग्रेस अध्यक्ष का औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि पार्टी मौजूदा सरकार की ‘‘झूठ एवं नफरत की व्यवस्था’’ को ध्वस्त करेगी।

Advertisement

बता दें कि बतौर कांग्रेस अध्यक्ष उनकी पहली परीक्षा गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में होगी। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

इससे पहले खड़गे ने पहले दावा किया था कि कांग्रेस भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के तहत प्रचलित ‘झूठ और नफरत की व्यवस्था’ को तोड़ देगी। विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष के रूप में खड़गे पहली चुनावी परीक्षा गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होगी। भाजपा दोनों राज्यों में सत्ता में है और उसने अपने प्रतिद्वंद्वी पर जीत हासिल करने का भरोसा जताया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gujarat Elections 2022, Himachal Elections, Mallikaarjun kharge, Congress President Kharge, Congress, Sonia Gandhi, BJP
OUTLOOK 26 October, 2022
Advertisement