Advertisement
19 September 2022

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वालों को मैं अपनी कार से भिजवाऊंगा : कमलनाथ

देश के विभिन्न भागों में नेताओं के कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में जाने वालों को वह अपनी कार में भिजवाएंगे क्योंकि उन्हें खुशामद में भरोसा नहीं है ।

नाथ की टिप्पणी कांग्रेस से पलायन के बीच और गोवा से ग्रैंड ओल्ड पार्टी के आठ विधायकों के भाजपा में जाने के चार दिन बाद आई है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस से पलायन के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, "क्या सोच रहे हो? खत्म हो जाएगी कांग्रेस? आप कह रहे हैं कि कुछ लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। जो भी बीजेपी में शामिल होना चाहता है वो जा सकता है। हम किसी को रोकना नहीं चाहते हैं। ”

Advertisement

उन्होंने फिर कहा, ‘‘अगर वो (कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी) जाना चाहते हैं, अपना भविष्य सोचते हैं और विचार भाजपा से मिलते हैं, तो मैं उनको अपनी मोटर (कार) दूंगा, जाइये मेरी कार में जाइये।’’

कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैं किसी की खुशामद में विश्वास नहीं करता।’’

75 वर्षीय नेता, पूर्व सांसद और लंबे समय तक गांधी परिवार के वफादार रहे नाथ ने कहा,“कांग्रेस में लोग समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन पर पार्टी की ओर से कोई दबाव नहीं है।"

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक नाथ के करीबी अरुणोदय चौबे ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता चौबे पर दबाव बना रहे हैं, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा, "हमारे लोगों को झूठा फंसाया जा रहा है। दबाव और प्रभाव की राजनीति की जा रही है। ऐसी राजनीति से आप किसी का दिल, दिमाग और आत्मा नहीं खरीद सकते।"

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Madhya Pradesh Congress, Kamal Nath, Bharatiya Janata Party (BJP)
OUTLOOK 19 September, 2022
Advertisement