Advertisement
02 February 2019

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज कराएगी महिला कांग्रेस

FILE PHOTO

प्रियंका गांधी को ईस्ट यूपी के प्रभार मिलने के बाद से उनके खिलाफ टिप्पणियां की जाती रही है। इसे लेकर महिला कांग्रेस ने रोष जताया है और हर राज्य की राजधानी में सोमवार को एफआईआई दर्ज कराने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने एक ट्वीट में कहा कि एक तो पहले से ही राजनीति में महिलाओं की संख्या कम है और यदि कोई आता है तो उसके खिलाफ पार्टियां इस तरह के बयान देती हैं, जिससे महिलाओं का राजनीति में आना और कम हो जाएगा।

सभी महिलाओं के लिए है यह लड़ाई 

Advertisement

सुष्मिता देव ने कहा, 'महिलाओं पर राजनीतिक ही नहीं, व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की जा रही हैं, जिसका शिकार खुद सोनिया गांधी की बेटी और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी हो रही हैं।'  उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सोमवार को दिल्ली समेत सभी राज्यों में उन नेताओं के खिलाफ एफआईआर  दर्ज करवाएगी, जिन्होंने प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है।

उन्होंने कहा, 'ये लड़ाई सिर्फ प्रियंका के लिए नहीं बल्कि सभी महिलाओं के लिये है जो राजनीति में अपना भविष्य देखती हैं।'

 

पिछले महीने दिया गया ईस्ट यूपी का प्रभार

लंबे इंतजार के बाद पिछले महीने प्रियंका गांधी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने महासचिव बनाया है और उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका इससे पहले लोकसभा चुनावों में भाई राहुल के लिए अमेठी सीट पर और मां सोनिया गांधी के लिए रायबरेली सीट पर प्रचार करती रहीं हैं।

 

प्रियंका गांधी के मुख्यधारा की राजनीति में उतरने के बाद उन पर भाजपा मुखर हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कई छोटे बड़े नेताओं ने उन पर निशाना साधा। भाजपा के कुछ नेताओं ने तो अपशब्दों की भी बौछार कर दी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: odge, FIR, state, capitals, malicious, campaign, Priyanka Gandhi, Mahila Congress
OUTLOOK 02 February, 2019
Advertisement