Advertisement
05 July 2016

राहुल विदेश से लौटे : प्रियंका यूपी को जीत 26 साल के वनवास को तोड़ने को तैयार

google

प्रियंका गांधी के उत्‍तर प्रदेश से अपनी राजनीतिक पारी शुरु करने की घोषणा की जाएगी। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका राजनीति में आने के लिए राजी हो गई हैं। इस तरह प्रियंका गांधी यूपी को जीत प्रदेश में कांग्रेस के 26 साल के राजनैतिक वनवास को तोड़ने को पूरी तरह तैयार हैं। पार्टी 1990 से राज्‍य में सत्‍ता से बाहर है। 

प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाने की मांग कांग्रेस के अंदर लगातार उठ रही हैं। कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर तो पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रियंका को मैदान में उतारने की सलाह दे चुके हैं। जबकि यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रियंका को अमेठी और रायबरेली से बाहर भी प्रचार करने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर उन्हें प्रियंका की तरफ से सकारात्‍मक संकेत मिले थे।

सूत्रों के मुताबिक आजाद ने प्रियंका गांधी को लेकर यूपी के लिए एक योजना बनाई है, जिस पर अंतिम मंजूरी के लिए वे पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के स्वदेश लौटने का इंतजार कर रहे थे। अब जबकि राहुल गांंधी विदेश से लौट चुके हैं, तो प्रियंका को लेकर अगले 48 घंटे में बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है।

 
Advertisement

 

TAGS: कांग्रेस उपाध्‍यक्ष, राहुल गांधी, विदेश दौरा, प्रियंका गांधी, राजनैतिक वनवास, यूपी, चुनाव प्रचार, up, politics, rahul gandhi, priyanka gandhi, congress, election
OUTLOOK 05 July, 2016
Advertisement