Advertisement
20 September 2023

'ये राजीव गांधी का सपना था', महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी

संसद के विशेष सत्र का आज यानी बुधवार को तीसरा दिन है। आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक’ पर चर्चा होनी है। उससे पहले महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि ये राजीव गांधी का सपना था।

बता दें कि कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में विधेयक पेश किया था।

वहीं, महिला आरक्षण बिल पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि इस पर पूरे दिन चर्चा होगी। यह 11 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलने का समय निर्धारित किया गया है...इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है।

Advertisement

 

आज लोकसभा में 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' पर लंबी चर्चा की जाएगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष विधेयक पर अपनी-अपनी राय रखेंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा कल लोकसभा में विधेयक पेश किए जानें के बाद विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था।

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा को देखते हुए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज महिला आरक्षण विधेयक पर बहस करने के लिए कांग्रेस की मुख्य वक्ता होंगी। वहीं, लोकसभा में सरकार की ओर से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भारती पवार और अपराजिता सारंगी बोलेंगी और संसद में सरकार का पक्ष रखेंगी।

वहीं, दोनों सदनों द्वारा पारित होने के बाद और राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने पर यह बिल कानून बन जाएगा। इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा और राज्य के विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया था कि आरक्षण मिलने के बाद लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

नए संशोधन के साथ लोकसभा में पेश हुए महिला आरक्षण बिल को कानून के तौर पर केवल 15 साल के लिए लागू करने का प्रावधान किया गया है। हालांकि आने वाले समय में इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: 'Women's Reservation Bill', discussion, Lok Sabha, Sonia Gandhi, Congress
OUTLOOK 20 September, 2023
Advertisement