Advertisement
16 October 2017

पीएम मोदी पर यशवंत का तंज, 'क्या कारें, मोटरसाइकिलें ज्यादा बिक जाने का मतलब प्रगति है?'

FILE PHOTO

मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर लगातार निशाना साध रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर पीएम मोदी पर हमला बोला है। सिन्हा ने रविवार को ‘राजशक्ति’ पर अंकुश के लिए ‘लोकशक्ति’ का आह्वान किया।  उन्होंने सवाल उठाया कि कारें और मोटरसाइकिलें अधिक बिकने का मतलब क्या प्रगति है?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के अकोला में किसानों के गैर सरकारी संगठन शेतकारी जगर मंच द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यशवंत सिन्हा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जयप्रकाश नारायण का उल्लेख करते हुए सिन्हा ने लोकशक्ति आंदोलन की अपील की जो कि राजसत्ता पर नियंत्रण रखेगी।

जीएसटी की आलोचना करते हुए सिन्हा ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे तब सरकार पर 'टेक्स आतंकवाद' और 'रेड राज' का आरोप लगाते थे। यशवंत सिन्हा ने कहा कि आज जो चल रहा है वह भी आतंकवाद ही है। सिन्हा ने कहा कि जीएसटी गुड ऐंड सिंपल टैक्स हो सकती थी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने इसे बैड ऐंड कॉम्प्लिकेटेड टैक्स बना दिया।

Advertisement

सिन्हा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,  “हमारी सरकार के मुखिया ने अपने हालिया घंटे भर के भाषण में भारत की प्रगति दिखाने के लिए संख्या का हवाला देते हुए कहा कि ज्यादा कारें और मोटरसाइकलें बेची गईं।” उन्होंने सवाल किया कि क्या इसका मतलब देश प्रगति कर रहा है। बिक्री तो हुई लेकिन क्या कोई उत्पादन हुआ।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Yashwant Sinha, taunts, PM Modi, sale, cars and motorcycles, progress
OUTLOOK 16 October, 2017
Advertisement