Advertisement
26 July 2023

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आप के संजय सिंह से कहा: आपको हमारा समर्थन है

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने मानसून सत्र के शेष हिस्से के लिए राज्यसभा से निलंबित किए गए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से बुधवार को कहा कि वह उनका समर्थन करती हैं। अपने निलंबन के खिलाफ संजय सिंह संसद परिसर में ही धरने पर बैठे हैं।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद भवन में जा रही थी और उसी दौरान वह संजय सिंह के पास रुकीं और उनसे बातचीत की। कांग्रेस के कुछ नेताओं और समर्थकों द्वारा इसका वीडियो जारी किया गया है।

संजय सिंह ने सोनिया गांधी को बताया कि सिर्फ मणिपुर के मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगने के लिए उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसके बाद सोनिया गांधी ने उसने कहा, ‘‘आपको हमारा समर्थन है।’’

Advertisement

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन में हंगामा और आसन के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए वर्तमान मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: You have our support, Congress parliamentary party president Sonia Gandhi, AAP's Sanjay Singh
OUTLOOK 26 July, 2023
Advertisement