Advertisement
24 April 2023

विपक्ष को एकजुट करने में जुटे नीतीश, आज ममता से कर सकते हैं मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कवायदों में लगे हुए हैं। सूत्रों ने कहा कि 25 अप्रैल को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने की संभावना है।

कुमार के दोपहर करीब दो बजे राज्य सचिवालय 'नबन्ना' स्थित उनके कार्यालय में मिलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से लड़ने की रणनीति बनाने के लिए बंद कमरे में बैठक करने की संभावना है।

Advertisement

बनर्जी ने पिछले महीने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ इसी तरह की बैठकें की थीं।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bihar, Nitish Kumar, West Bengal, Mamata Banerjee
OUTLOOK 24 April, 2023
Advertisement