Advertisement
26 December 2021

'जींस और मोबाइल वाली लड़कियां नहीं, बल्कि 40-50 साल की महिलाएं ही पीएम मोदी से प्रभावित', दिग्विजय सिंह का वायरल वीडियो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह का एक विवादित बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 40-50 साल की महिलाएं ही पीएम मोदी से ज्यादा प्रभावित हैं, जींस पहनने वाली और मोबाइल इस्तेमाल करने वाली लड़कियां इनसे प्रभावित नहीं हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि प्रियंका गांधी ने एक बड़ी इंटरेस्टिंग बात बताई थी जो हमारे दिमाग में कभी नहीं आई थी। उन्होंने कहा था कि 40 से 50 साल की जो महिलाएं हैं वो मोदी से थोड़ा ज्यादा प्रभावित हैं, लेकिन लड़कियां जो जींस पहनती हैं और मोबाइल रखती हैं वो इनसे प्रभावित नहीं हैं। इस पर बातचीत करने की आवश्यकता है। मोबाइल पर एक्टिव लड़कियां सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं, इसलिए उन लोगों से आप संपर्क बढ़ाइए।

दिग्विजय सिंह के इस विवादित बयान पर भाजपा ने ऐतराज जताया है। आजतक की खबर के अनुसार विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय मानसिक मानसिक संतुलन खो छुके हैं। महिलाओं को लेकर उनकी बहुत छोटी सोच है। दिग्विजय सिंह अब पागलपन के दौर से गुजर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से मैं पूछता हूं कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में रखा ही क्यों है? यह वहीं दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने कांग्रेस की ही सांसद रह चुकी मीनाक्षी नटराजन के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं वंदनीय और पूजनीय होती हैं, उनके नाम से राजनीति करना शोभा नहीं देता।

दिग्विजय सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कहा जा रहा है कि भोपाल में जन जागरण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीएम मोदी, Digvijay Singh, former Chief Minister of Madhya Pradesh, PM Modi
OUTLOOK 26 December, 2021
Advertisement