28 September 2022
यूपी में भाजपा को सिर्फ सपा हरा सकती है: अखिलेश यादव
ANI
कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़ी दावेदार थी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों मशीनरी का दुरुपयोग कर हमें सत्ता में आने से रोक दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में, हमारी पार्टी ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष कर रहे सभी लोगों को साथ लेने के प्रयास में एक गठबंधन बनाया। लेकिन हम जीत नहीं सके।”
उन्होंने आगे कहा “लेकिन मैं एक बात कह सकता हूं कि 2019 और 2022 के प्रयोगों के बावजूद, जिस तरह से हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काम किया। इससे यह साफ झलकता है कि केवल सामाजवादी ही है जो भाजपा को यूपी में टक्कर देकर हरा सकती है।
Advertisement
पार्टी के अधिवेशन में नरेश उत्तम पटेल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।