Advertisement
22 February 2016

सरकार जेएनयू विवाद पर संसद में चर्चा को तैयार

गूगल

गौरतलब है कि संसद सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि हमें संदेह है कि सरकार संसद नहीं चलाना चाहती। येचुरी ने कहा कि सरकार संसद को बाधित करने का एजेंडा तैयार कर रही है।

वेंकैया नायडू ने डी राजा के बारे में तमिलनाडु के नेताओं द्वारा ‌की गई तथाकथित बयान के बारे में कहा कि भाजपा ऐसे बयानों को सही नहीं ठहराती। उन्होने उम्मीद जताई कि संसद सत्र को विपक्ष शांतिपूर्वक चलने देगा।

TAGS: संसद, बजट सत्र, सरकार, भाजपा, वेंकैया नायडू, सीताराम येचुरी, सर्वदलीय बैठक
OUTLOOK 22 February, 2016
Advertisement