Advertisement
15 March 2016

छह महीने में हथियार कंपनियों से 36944.48 करोड़ रुपये के समझौते

गुगल

देश ने पिछले छह महीने में हथियारों और उपकरणों की खरीद के लिए 28 समझौते किए हैं। ये समझौते भारतीय और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं के साथ किए गए हैं। इस बात की जानकारी आज राज्यसभा में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने दी।

मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि इन 28 समझौतों में से 18 समझौते भारतीय आपूर्तिकर्ताओं के साथ किए गए और 10 विदेशी कंपनियों के साथ किए गए। अमेरिका, स्वीडन, रूस और इज्राइल के साथ कुल 36944.48 करोड़ रुपये के समझौते किए गए। इसके अलावा, मंत्री ने सूचित किया किजनवरी में फ्रांस सरकार के साथ रफैल हवाईजहाज की खरीद के लिए समझौता प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। सदन को यह जानकारी शांति राम नाइक के जवाब में दी गई।

इसके अलावा, यह भी सूचित किया गया कि एचएएल को एयरक्राफ्ट निर्माण, विकास, डिजाइन के लिए चिन्हित किया गया है। लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर को डजाइन करने और विकसित करने के लिए बंगलूरू के पास एक ग्रीन फील्ड सुविधा विकसित करने पर विचार चल रहा है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: रक्षा मंत्री, मनोहर पर्रीकरर, संसद, रक्षा सौदे, विदेश, रफैल
OUTLOOK 15 March, 2016
Advertisement