Advertisement
20 July 2015

ललितगेट: संसद में बयान देने को तैयार सुषमा स्‍वराज

TRIBHUVAN TIWARI/ OUTLOOK

मानसून सत्र शुरू होने के एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्राी एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि सुषमा ललित मोदी प्रकरण पर संसद में बयान देने की इच्छुक हैं। नायडू ने सुषमा के इस्तीफे की कांग्रेस  मांग को ठुकरा दिया है। उल्लेखनीय है कि ललित मोदी विवाद, व्यापम घोटाले सहित कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की रणनीति बनाए हुए है। ललित मोदी प्रकरण में सुषमा के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम भी आया है।

इस बार मानसून सत्र हंगामेदार होने की आशंका। जिसके जवाब में सरकार भी आक्रामक तेवर अपनाने की रणनीति पर काम कर रही है। सरकार के भीतर एक नजरिया यह है कि भूमि विधेयक चूंकि इस सत्र में नहीं आएगा इसलिए अन्य मुद्दों पर संभवत: विपक्ष की ओर से एकजुट हमला नहीं होगा। जनता परिवार के दलों सहित कई विपक्षी दल सुषमा के इस्तीफे की कांग्रेस की मांग का समर्थन नहीं करते हैं। आज की सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस इस मुददे पर अलग थलग पड़ती नजर आई।

 

TAGS: ललितगेट, ललित मोदी, विदेश मंत्री, सुषमा स्‍वराज, संसद, बयान, वेंकैया नायडू, सर्वदलीय बैठक, मानसून सत्र
OUTLOOK 20 July, 2015
Advertisement