Advertisement
15 March 2017

अगले साल ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क—सरकार

    समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक लोकसभा में पीके श्रीमति टीचर, वैजयंत पांडा के पूरक प्रश्नों के उत्तर में संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि यह सच है कि जब साल 2011 में परियोजना शुरू हुई थी तब इसकी रफ्तार काफी धीमी थी। जब हमारी सरकार आई तब इस परियोजना पर तेज गति से काम नहीं हो रहा था और यह 220 ग्राम पंचायतों तक ही सीमित थी।

   उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में इस कार्य को तेजी से बढ़ाया और इसकी पहुंच के दायरे को 80 हजार ग्राम पंचायतों तक ले गई। तेज गति से काम हो रहा है।

   सिन्हा ने कहा कि हम 16 हजार गांवों तक अंतिम मील कनेक्टिविटी स्थापित करने में सफल रहे। इस साल के अंत तक 40 हजार गांव में अंतिम मील कनेक्टिविटी सफलतापूर्वक स्थापित करने में लगे हैं।

Advertisement

   मंत्री ने बताया कि हमारा प्रयास सीमावर्ती इलाकों में भी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को प्राथमिकता प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि 2018 तक देश भर की सभी ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ दिया जायेगा।

एजेंसी

TAGS: 2018, ग्राम पंचायत, ऑप्टिकल फाइबर, नेटवर्क, लोकसभा, पूरक प्रश्न, 40 हजार गांव
OUTLOOK 15 March, 2017
Advertisement