Advertisement
11 June 2016

कांग्रेस विधायकों ने नहीं माना आलाकमान का निर्देश, सुभाष चंद्रा जीते

कांग्रेस विधायकों ने नहीं माना आलाकमान का निर्देश, सुभाष चंद्रा जीते | गूगल

मीडिया समूह के मालिक सुभाष चंद्रा को भाजपा ने समर्थन दिया था और उनकी इस जीत में कांग्रेस विधायकों ने बड़ी भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देशों का खुला उल्लंघन करते हुए कांग्रेस विधायकों ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार आर के आनंद के पक्ष में वोट न देकर भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के लिए मतदान किया। वकील आर के आनंद ने भी इनेलो के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को उन्हें अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी विधायकों को उनके पक्ष में मतदान करने का निर्देश दिया था। आलाकमान से मिले समर्थन के बाद आनंद अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे थे पर मतदान के बाद आए परिणाम ने सुभाष चंद्रा की जीत का एलान कर दिया। हरियाणा की दूसरी सीट से केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है जो कि संख्या के आधार पर पहले से तय थी। हरियाणा विधानसभा में 90 सदस्य हैं।  राज्य में भाजपा के 47 विधायक, इनेलो के 19, कांग्रेस के 17, बसपा और शिअद का एक-एक और पांच निर्दलीय विधायक हैं। 

 

TAGS: कांग्रेस, विधायक, भाजपा, सुभाष चंद्रा, हरियाणा, राज्यसभा चुनाव, निर्दलीय प्रत्याशी, मध्य प्रदेश, वरिष्ठ अधिवक्ता, विवेक तन्खा, आर के आनंद, बीरेंद्र सिंह, Congress, BJP, MLA, Subhash Chandra, Haryana, RS Election, Independent Candidate, MP, Vivek Tankha, RK Anand, Birendra
OUTLOOK 11 June, 2016
Advertisement