Advertisement
22 July 2015

सुषमा के ट्वीट के बाद कांग्रेस ने बदली रणनीति

जितेन्द्र गुप्ता

हंगामे के कारण दोनों सदनों को कई बार स्थगित करना पड़ा। लोकसभा अध्यक्ष ने चेतावनी की धमकी उसके बाद कांग्रेस के सदस्यों का रुख थोड़ा नरम हुआ। कांग्रेस के एक सांसद के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी सदस्यों को आक्रामक रुख अपनाए जाने का निर्देश दिया था उसके बाद से सभी सांसदों ने आज लोकसभा में हंगामा करने का मन बनाया था लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद कांग्रेसी सांसदों ने अपना रुख बदल लिया।

सुषमा ने ट्वीट कर कहा था कि कोयला घोटाले के आरोपी संतोष बगरोदिया को राजनयिक पासपोर्ट दिलवाने के लिए कांग्रेस के एक नेता ने दबाव डाला था। सुषमा ने कहा कि कांग्रेस नेता का नाम सदन में उजागर होगा।

सुषमा के ट्वीट के बाद से ही कांग्रेसी नेताओं ने रणनीति बदलते हुए केवल मौन रहकर विरोध करने का मन बनाया। लोकसभा में कांग्रेस के स्थगन को खारिज किए जाने के बाद हंगामा शुरु हो गया और सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। उधर कांग्रेस के अलावा बसपा अध्यक्ष ने व्यापमं घोटाले से घिरे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का इस्तीफा मांगा।

TAGS: कांग्रेस, सुषमा स्वराज, भाजपा, संसद, हंगामा, susma swaraj, congress, parliyament, bjp
OUTLOOK 22 July, 2015
Advertisement