Advertisement
18 March 2015

वन्य जीव विधेयक राज्यसभा से वापस

पीटीआइ

वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भोजनावकाश के बाद यह विधेयक वापस लेने का प्रस्ताव किया और सदन ने ध्वनिमत से इसकी मंजूरी प्रदान कर दी।

जावडेकर ने कहा कि नया संशोधित विधेयक लाए जाने के लिए मौजूदा विधेयक वापस लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए विधेयक में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को अधिक अधिकार प्रदान किये जाएंगे। इसके अलावा अधिक जुर्माने का भी प्रावधान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि यह विधेयक पांच अगस्त 2013 को पेश किया गया था।

TAGS: राज्यसभा, वन्य जीव संरक्षण विधेयक, प्रकाश जावडेकर
OUTLOOK 18 March, 2015
Advertisement