Advertisement
11 July 2022

बरेली में गुरुद्वारा परिसर में फेंका गया मांस का टुकड़ा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर/ANI

बरेली के एक गुरुद्वारा परिसर में लोगों के भावनाओं को भड़काने के लिए कुछ लोगों कथित तौर पर मांस के टुकड़े फेक दिए। यह मामला सामने आने के बाद आसपास बवाल मच गया जिसपर पुलिस ने तुरंत ही मामला दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसएसपी सिद्धार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि घटना रविवार रात यहां कोहडापीर में हुई। एसएसपी ने कहा कि कुछ शरारती लोगों ने रविवार की रात शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की क्योंकि मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा मनाया। हालांकि उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

पुलिस ने कहा कि मांस मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया। पुलिस ने कहा कि धार्मिक स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर उन्होंने परिसर में मांस गिरा हुआ पाया, लेकिन इसे फेंकने वाले लोगों को नहीं देखा जा सका।

Advertisement

इस संबंध में गुरुद्वारा प्रमुख हरवंत पाल सिंह बेदी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर के संवेदनशील इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान गश्त कर रहे हैं।  इस बीच, सिख दुकानदारों ने घटना के विरोध में सोमवार को अपने शटर बंद रखे।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Bareilly, police, UP, Yogi Adityanath, Meat, Gurudwara
OUTLOOK 11 July, 2022
Advertisement