Advertisement
08 February 2025

पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, "परंपरा जारी रहेगी"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की 70 सीट में से भाजपा 46 पर बढ़त बनाए हुए है जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार 24 सीट पर आगे हैं।

 भाजपा सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंच सकते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘परंपरा जारी रहेगी।’’

Advertisement

विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आम तौर पर प्रधानमंत्री भाजपा मुख्यालय पहुंचते रहे हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

TAGS: BJP headquarters, PM modi, Delhi election, BJP, Congress, AAP, Arvind Kejriwal
OUTLOOK 08 February, 2025
Advertisement