Advertisement
14 May 2022

त्रिपुरा में बढ़ी राजनितिक हलचल, मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने दिया इस्तीफा

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को कहा कि उन्होंने राज्यपाल एसएन आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। देब ने यहां राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

बिप्लब नई दिल्ली गए और पूर्वोत्तर राज्य में पार्टी के मामलों पर चर्चा के लिए गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बता दें कि त्रिपुरा बीजेपी की प्रदेश इकाई में अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं। सूत्रों ने बताया कि त्रिपुरा के तत्कालीन शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा के अंतरिम में कार्यभार संभालने की उम्मीद है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tripura, Bilav Deb, BJP, Tripura BJP, resign
OUTLOOK 14 May, 2022
Advertisement