Advertisement
08 December 2021

यूपी : प्रियंका गांधी ने जारी किया महिला घोषणा पत्र, जानें कौन-कौन से किए वादे

फाईल फोटो

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महिला घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बुधवार को लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज की भी सुविधा देने की बात कही।

घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारी पदों में महिलाओं की लगभग 9 प्रतिशत भागीदारी है, जिसे हम 40 प्रतिशत करेंगे। महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स में छूट मिलेगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दुकानों का संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसके अलावा 10+2 में लड़कियों को स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा। प्रदेश में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ सकेंगी।

Advertisement

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'सक्षमता, शक्ति व दृढ़निश्चय महिलाओं के सहज गुण हैं। महिलाएं साहस, करुणा एवं आशा की प्रतीक हैं। महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उनके लिए एक ऐसा वातावरण बनाया जाए जिसमें उनकी अभिव्यक्ति को बंधन मुक्त व असीमित आकाश मिले। हमारे महिला घोषणा पत्र की मूल भावना यही है।'

प्रियंका का महिला घोषणा पत्र

-महिलाओं की ओर से संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी
-स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी
-उनके लिए बस फ्री होगी
-विधवा को 500 रुपये पेंशन दी जाएगी
-गरीब महिलाओं को फ्री इंटरनेट सेवा
-पुलिस बल में 25 % महिलाओं को नौकरी
-आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएंगी
-रेप जैसी शिकायत में नियमों का पालन न करने पर अधिकारी का निलंबन
-सभी जिले में महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी मदद
-किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज
-मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति की जाएगी
-सभी सीएचसी में स्वस्थ शिक्षा केंद्र होगा और डॉक्टर भी महिलाएं ही होंगी

बता दें कि यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा यात्राएं निकाल रही हैं। उन्होंने बाराबंकी से कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञाओं का ऐलान किया था।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका गांधी वाड्रा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, महिला घोषणा पत्र, यूपी महिला घोषणा पत्र, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh Assembly Elections, Women's Manifesto, UP Women's Manifesto
OUTLOOK 08 December, 2021
Advertisement