Advertisement
19 November 2021

कृषि कानून: प्रियंका गांधी का पीएम से सवाल- आपकी नीयत पर भरोसा कैसे हो?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद से ही सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 600 से अधिक किसानों की शहादत, 350 से अधिक दिन का संघर्ष रहा। आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी। आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे इस आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दें।

उन्होंने कहा कि उनपर लाठियां बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार किया। अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी - कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।

Advertisement

उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट कर कहा, 'आपकी  नीयत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है। किसान की सदैव जय होगी। जय जवान, जय किसान, जय भारत।'

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: प्रियंका गांधी वाड्रा, कृषि कानून, तीन कृषि कानून, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, Priyanka Gandhi Vadra, Agricultural Laws, Three Agricultural Laws, Prime Minister Narendra Modi
OUTLOOK 19 November, 2021
Advertisement